बदायूं। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। भाजपा की तरफ से ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार किया जा रहा है। इसी क्रम में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को बदायूं पहुंचे, जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा।